इसरो का अगला क़दम सूरज की तरफ, 2 सितंबर को लॉन्च होगा पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1

चाँद पर एक कदम रखने के बाद अब इसरो दूसरा क़दम सूरज पर रखने वाला है। इसरो का आदित्य एल1 मिशन सितंबर में लॉन्च होने वाला है।

इसरो का अगला क़दम सूरज की तरफ, 2 सितंबर को लॉन्च होगा पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ‘मिशन सन’ के तहत सूरज पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। इसरो पीएसएलवी रॉकेट के जरिए 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र यानी एसएचएआर से आदित्य-एल1 को लॉन्च करेगा।

आदित्य एल1 मिशन को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का सबसे कठिन मिशन बताया जा रहा है। इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक़, आदित्य एल1 स्पेसक्राफ्ट में सात तरह के वैज्ञानिक पेलोड्स होंगे। ये सभी अलग-अलग तरह से सूरज का अध्ययन करेंगे। स्पेसक्राफ्ट यान लगभग 5 वर्षों तक सूर्य का अध्ययन करेगा।

अपने इस मिशन को लेकर पूरे जोश से भरे हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने हाल ही में एक बयान में कहा है कि- “पिछले कुछ महीनों से अंतरिक्ष एजेंसी का ध्यान चंद्रयान-3 पर था। साथ ही इसरो अन्य परियोजनाओं पर भी काम कर रहा है जो आने वाले महीनों में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।”

आदित्य एल1 के बारे में जानकारी देते हुए इसरो चीफ ने कहा- “ये भारत का पहला सूर्य मिशन है जो सूरज की जानकारी जमा करेगा। इस अंतरिक्ष यान को सितंबर के प्रारम्भ में लॉन्च करने की तैयारी है।

प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए इसरो प्रमुख का कहना है कि इसे असेंबल किया जा चुका है। आदित्य एल1 श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र पर पहुँचाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *