दो बार बोर्ड परीक्षा को लेकर जल्दी ही जारी होगा NCERT का प्लान

नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के अनुसार शैक्षिक सत्र 2024-25 से लागू होने वाली नई व्यवस्था में अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा होगी।

दो बार बोर्ड परीक्षा को लेकर जल्दी ही जारी होगा NCERT का प्लान

नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत अब नए सिलेबस से ग्यारहवीं और बारहवीं में दो भाषाओं को पढ़ाया जाएगा। खास बात ये है जिस परीक्षा के नंबर ज़्यादा होंगे वही रिजल्ट मान्य होगा।

बोर्ड परीक्षा में एक बार फेल होने वाला छात्र उसी वर्ष दूसरा एग्जाम देकर पास हो सकेगा। साथ ही जिन छात्रों का पहले साल का स्कोर कम होगा, उनके पास दूसरी परीक्षा देकर अपने अंक बढ़वाने का विकल्प होगा।

सीबीएसई सहित सभी केंद्रीय बोर्ड और राज्य के शिक्षा बोर्ड जल्द ही नए सिलेबस के अनुसार दिशा निर्देश जारी करेंगे। नए सिलेबस में ग्यारहवीं और बारहवीं में दो भाषाओं में से एक भाषा का भारतीय होना अनिवार्य है।

एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक जेएस राजपूत इसे एक अच्छी पहल बता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे बच्चों पर पढ़ाई का बोझ और तनाव काफी कम होगा। उनके अनुसार बोझ और तनाव की कमी नवाचार के लिए कारगर होगी।

ख़बरों के अनुसार सीबीएसई दो से तीन दिन में गाइडलाइंस जारी कर देगा। तब इन बातों को पूरी स्पष्टता से समझने में आसानी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *