इजरायल का हमास के लड़ाकों को हिरासत में लेने का दावा

यरुशलम 15 जुलाई : इजरायल ने वेस्ट बैंक में हमास के कई लड़ाकों को हिरासत में लेने का दावा किया है।

इजरायल का हमास के लड़ाकों को हिरासत में लेने का दावा

इजरायल के सुरक्षा बलों ने बुधवार को यह दावा किया। सुरक्षा बलों ने कहा, “आईएसए और इजरायली सीमा पुलिस के सहयोग से हमारे सैनिकों ने रामल्लाह के उत्तर में स्थित बिरजेट विश्वविद्यालय में हमास की छात्र इकाई से संबंधित कई लड़ाकों को हिरासत में लिया है।”

इजरायली सेना के मुताबिक हिरासत में लिये गये हमास के सदस्यों पर वेस्ट बैंक में आतंकवादी गतिविधियों के लिए पैसा स्थानांतरित करने का संदेह है।
सेना ने कहा, “हम इजरायल के सामने आने वाले किसी भी खतरे को विफल करने के लिए काम जारी रखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *