क्या सलमान खान के साथ जोड़ी जमायेगी यामी गौतम

मुंबई, 15 जुलाई : लीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और अभिनेत्री यामी गौतम की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है।

क्या सलमान खान के साथ जोड़ी जमायेगी यामी गौतम

जाने माने निर्देशक राजकुमार गुप्ता , भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। रवीन्द्र कौशिक को ब्लैक टाइगर के नाम से जाना जाता है. साथ ही उन्हें भारत का अब तक का सबसे अच्छा जासूस माना जाता है। राजकुमार गुप्ता काफी समय से रवीन्द्र कौशिक की कहानी पर रिसर्च कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राजकुमार गुप्ता ने यह कहानी सलमान खान को सुनाई, जिसके बाद सलमान इसे करने के लिए तैयार हो गए।चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ यामी गौतम नजर आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *