स्वादिष्ट तरीके से लें आयरन और कैल्शियम आहार, हड्डियों को बनाएं मजबूत

नई दिल्‍ली: कैल्शियम और आयरन हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और शरीर में खून की कमी को रोकने में मददगार होते हैं. iron

स्वादिष्ट तरीके से लें आयरन और कैल्शियम आहार, हड्डियों को बनाएं मजबूत

अगर आप स्वादिष्ट तरीके से कैल्शियम और आयरन का सेवन करना चाहते हैं तो तिल, सूखे आडू और आलूबुखारा के जूस का सेवन कीजिए.

ओरिफ्लेम (इंडिया) की पोषण विशेषज्ञ सोनिया नारंग ने कुछ इंडीग्रेडिएंट्स के बारे में बताया है, जिनकी मदद से कैल्शियम और आयरन युक्त स्वादिष्ट भोजन तैयार किया किया जा सकता है .

पालक, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है, आपका शरीर इन्हें अच्छे से पचा सकें इसलिए इन सब्जियों में आलू और टमाटर भी डाल दें, इससे सब्जियां स्वादिष्ट बनेंगी.

तिल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं, सलाद या रोटी में मिलाकर या भोजन पर एक मुट्ठी तिल छिड़क लें, इससे भोजन का स्वाद बढ़ जाएगा.

पत्ता गोभी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिंस, फोलेट और फाइबर से भरपूर होने के साथ आयरन के प्रमुख स्रोत भी होते हैं, इसका सेवन सब्जी या सलाद के रूप में किया जा सकता है.

यह आयरन की कमी को दुर करता है.  सूखे आडू रोजाना आपके शरीर के लिए आवश्यक नौ प्रतिशत आयरन की जरूरत को पूरा करते हैं, इसलिए इसका सेवन जरूर करें.

www.naqeebnews.com

# iron

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *