पेटीएम ने वापस लिया ‘2% चार्ज’ लगाने का फैसला, 8 मार्च को ठोका था शुल्क

नई दिल्ली: पेटीएम (Paytm) ने मोबाइल बटुए में क्रेडिट कार्ड के जरिये पैसा डालने पर 2 प्रतिशत शुल्क लगाने के फैसले को वापस ले लिया है. दो दिन पहले ही कंपनी ने यह शुल्क लगाया था. Paytm
Paytm
अलीबाबा समर्थित पेटीएम ने आठ मार्च को शुल्क लगाने की घोषणा की थी. कंपनी ने यह पाया है कि कई लोग मुफ्त में कर्ज लेने के लिये अपने मोबाइल बटुए में पैसा क्रेडिट कार्ड के जरिये डाल रहे हैं और बाद में उस पैसे को अपने बैंक खाते में बिना किसी प्रकार के शुल्क के स्थानांरित करते हैं.

पेटीएम ने एक बयान में कहा, ‘‘लाखों ग्राहकों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कंपनी ने 2 प्रतिशत शुल्क हटाने का फैसला किया है.

वह कई नई चीजें लाएगी और दुरुपयोग को रोकने के लिये निरंतर कदम उठाएगी.’’ कंपनी अपनी टीम को भी मजबूत कर रही है जो दुरुपयोग की पहचान कर उसे बंद करने पर ध्यान देगी.

www.naqeebnews.com

# Paytm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *