बगदाद में थाने को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 11 लोगों की मौत

baghdad cap blasबगदाद: बगदाद में थाने को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई . दक्षिण पश्चिमी बगदाद में दो कार विस्फोटों में चार पुलिस अधिकारियों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. इराक पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पहला विस्फोट पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किया गया और उसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा विस्फोट पास ही में भीड़भाड़ भरी सड़क पर किया गया.
किसी समूह ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अक्सर इस्लामिक स्टेट समूह इस तरीके से हमले करता है.
इराकी बलों के इस्लामिक स्टेट समूह के कब्जे वाले मोसुल में धीरे-धीरे आगे बढ़ने के बीच ये हमले किए गए हैं. मोसुल इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. इराकी बलों को अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन प्राप्त था.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *