भारत का पहला वर्चुअल टॉय फेयर शुरू

‘द इंडिया टॉय फेयर 2021’ फेयर का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय निमार्ताओं से ऐसे खिलौने निर्मित करने की अपील की है जो इकोलॉजी और साइकोलॉजी दोनों के लिए बेहतर हों।

indias first virtual toy fair starts

प्रधानमंत्री ने खिलौने में कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा है कि खिलौनों में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें, जिन्हें रिसाइकल कर सकें।

केंद्र सरकार की ओर से भारत के खिलौना उद्योग को मंच प्रदान करने के लिए 27 फरवरी से 2 मार्च तक वर्चुअल टॉय फेयर आयोजित किया जा रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से भारत के खिलौना उद्योग को मंच प्रदान करने के लिए 27 फरवरी से 2 मार्च तक वर्चुअल टॉय फेयर आयोजित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत के पास दुनिया को देने के लिए यूनिक पर्सपेक्टिव भी है। भारतीय दृष्टिकोण वाले खिलौनों से बच्चों में भारतीयता की भावना आएगी।’ उन्होंने प्रतिभागियों से कहा, ‘आप सभी से बात करके ये पता चलता है कि हमारे देश के खिलौना उद्योग में कितनी बड़ी ताकत छिपी हुई है। इस ताकत को बढ़ाना, इसकी पहचान बढ़ाना, आत्मनिर्भर भारत अभियान का बहुत बड़ा हिस्सा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *