ईमेल मामले में कंगना के खिलाफ बयान दर्ज करवाने पहुंचे ऋतिक

अभिनेता ऋतिक रोशन को बीते दिन क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट की और से समन मिला था। अब साल 2016 ईमेल मामले में ऋतिक अपना बयान दर्ज करवाने जा रहे हैं। इस मामले में कंगना ने ट्विटर के ज़रिये ऋतिक पर तंज कसा था।

ईमेल मामले में कंगना के खिलाफ बयान दर्ज करवाने पहुंचे ऋतिक

एक्ट्रेस कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के अफेयर वाला मामला अब काफी पुराना हो चला है। जहाँ ऋतिक ने इस बात पर हमेशा इनकार किया है तो वहीं कंगना लगातार अपने दावों को सही बताती रही हैं।

इसी बीच ई-मेल कांड को लेकर काफी विवाद देखने को मिला है। यह मामला 2016 का है जब ऋतिक ने शिकायत की थी कि कोई फेक आईडी बनाकर उनकी तरफ से कंगना रनौत से बातचीत कर रहा था।

अपने ट्वीट में कंगना ने कहा- ‘दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।’

इस मामले में कंगना ने दावा किया था कि उन्हें ये मेल आईडी ऋतिक की तरफ से ही दी गई थी और दोनों साल 2014 से लगातार बातचीत कर रहे थे। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 419 और आईटी एक्टर की धारा 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

केस की जांच मुंबई पुलिस की साइबर सेल कर ही थी, साल 2020 में केस को क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के पास ट्रांसफर कर दिया गया। ये सब ऋतिक रोशन के वकील महेश जेठमलानी की अपील पर किया गया था। अब उसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच की तरफ से ऋतिक रोशन को 27 फरवरी को बुलाया गया है। इस खबर के मिलते ही कंगना ने जल्दी से एक ट्वीट कर डाला था। अपने ट्वीट में कंगना ने कहा- ‘दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *