भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने छोड़ी T20 की कप्तानी

नामीबिया को नौ विकेट से हराने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी है। विराट कोहली टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने वाले कप्तान विराट कोहली निराश दिखे लेकिन उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अपने काम के बोझ का प्रबंधन करने का सही समय है। कोहली ने मौजूदा टी20 विश्व कप से पहले ही घोषणा कर दी थी कि इस प्रारूप में भारतीय कप्तान के रूप में यह उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने छोड़ी T20 की कप्तानी

https://www.instagram.com/p/CWBkfgDr6_M/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ca8295d7-bba6-461a-bbc4-3814e0759230

नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद कोहली से जब आखिरी मैच में कप्तानी को लेकर भावनाओं के बारे में उनका जवाब था – ‘‘सबसे पहले तो राहत महसूस कर रहा हूं। जैसा कि मैंने पहले कहा कि यह सम्मान की बात है लेकिन चीजों को सही नजरिए से देखना होगा। यह मेरे लिए काम के बोझ का प्रबंधन करने का सही समय है। पिछले छह से सात साल में हमने जब भी मैदान में कदम रखा तो कड़ा क्रिकेट खेला जिसका शरीर पर काफी असर पड़ता है।’’

अपनी टीम के बारे में कोहली बोले – ‘‘यह काफी अच्छा रहा, खिलाड़ियों का शानदार समूह और हमने टीम के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे पता है कि इस विश्व कप में हम काफी आगे तक नहीं गए लेकिन टी20 क्रिकेट में हमने कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए और एक दूसरे के साथ खेलने का लुत्फ उठाया।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *