एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। पंद्रह खिलाड़ियों वाली इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। टीम के उपकप्तान की ज़िम्मेदारी शुभमन गिल निभाएंगे। एशिया कप 2025 युएई में अगले माह 9 सितंबर से शुरू होने वाला है, जिसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप के लिए घोषित पंद्रह सदस्यों वाली इस टीम में जसप्रीत बुमराह और जीतेश शर्मा को भी शामिल किया गया है। हालाँकि इसी साल के शुरू में होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सिरीज में टीम का हिस्सा रहे ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, रमनदीप सिंह, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी को एशिया कप के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है।
एशिया कप में जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। गेंदबाज़ी में उनके साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा देंगे। दूसरी पड़ स्पिन के लिए वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल नियुक्त किए गए हैं।
ऑलराउंडर के रूप में इस टीम में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को जगह दी गई। विकेटकीपिंग की भूमिका संजू सैमसन और जितेश शर्मा निभाएंगे। जबकि सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह बल्लेबाजी का मोर्चा संभालेंगे।
एशिया कप युएई में अगले माह 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं. भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग और अफगानिस्तान को रखा गया है। इसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ है। अगले मुक़ाबले में भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने सामने होंगे। सुपर फोर में हर टीम एक दूसरे से खेलेगी और यहाँ भी भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना तय है. फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय दल
सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह












