सचिन ऋषभ के 9 छक्कों के मुरीद हुए, आईपीएल की बेस्ट पारी बताया

sachin_rishabh_दिल्ली . सचिन ऋषभ के 9 छक्कों के मुरीद हुए. आईपीएल 10 के 42 वें मैच में ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ ने ‘गुजरात लॉयंस’ 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली की ओर से धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने 43 गेंदों पर 9 छक्के जड़कर 97 रन की पारी खेली। ऋषभ की पारी ने टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। ऋषभ पंत को उनकी तूफानी पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
ऋषभ की बेहतरीन पारी के लिए मास्टर ब्लास्टर ने उन्हें शाबाशी दी। सचिन ने लिखा, ‘मैंने आईपीएल की टॉप पारियों में एक बेस्ट पारी देखी और इसमें सभी 10 सीजन शामिल हैं। ऋषभ पंत’।
ऋषभ को जबरदजस्त पारी खेलने के लिए सोशल मीडिया पर हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। ‘मैन ऑफ द मैच’ तो ऋषभ को चुना गया लेकिन तो संजू सैमसन ने भी 31 गेंद पर 61 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *