ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई भारतीय फिल्म ‘शेमलेस’

फ़िल्मी दुनिया से खुश करने वाली खबर आ रही है। सयानी गुप्‍ता और हुसैन दलाल की फिल्‍म ‘शेमलेस’ ने ऑस्‍कर में जगह बना ली है।

इस खबर ने फिल्म की पूरी टीम को ख़ुशी की सौगात दी है। इसके साथ ही फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

यह फिल्‍म बेस्ट ऑफ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दौर में फाइनलिस्ट बन गई है और न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टीवल में भी इसका प्रीमियर किया गया था। इतना ही नहीं हुसैन दलाल को फिल्मफेयर शॉर्ट फिल्म्स अवार्ड्स (2019) में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गय था।

फिल्म के लिए सोशल मीडिया बधाईयों की बाढ़ आ गई है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने फिल्‍म और इसकी पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, फिल्‍म का ट्रेलर कहानी कहानी की हलकी झलक है मगर ऑस्‍कर में एंट्री मिलने की खबर ने लोगों को खासा उत्‍साहित कर दिया है।

ट्रेलर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आयुष्‍मान खुराना, अनन्‍या पांडे, राजकुमार राव और सिद्धांत चतुर्वेदीसहित कई एक्‍टर्स ने इस फिल्‍म को लेकर इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किए हैं।

फिल्‍म के लेखक और निर्देशक किथ गोम्स (Keith Gomes) ने कहा है कि मुझे बहुत खुशी है कि ‘शेमलेस’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। उन्होंने फिल्म को असरदार बताया। वहीं सयानी गुप्ता और हुसैन दलाल ने कह- ‘हम ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब जब यह रिलीज हो गया है, तो हम लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *