इंडियन आर्मी ने बर्फिले तूफान में फंसे 127 लोगों को बचाया

तवांग : भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेला दर्रे के पास बर्फीले तूफान में फंसे 127 पर्यटकों को बचाया। इन पर्यटकों में पांच विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बचाए गए विदेशी नागरिक जापान, न्यूजीलैंड और बुलगारिया से हैं। Indian army

Indian army

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में अहिरगढ़, सेला और नौरानांग के बीच शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे भीषण बर्फिला तूफान आया।

जिसके कारण सैलानियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वह तेजपुर-तवांग रोड पर फंस गए।

सैलानियों के तूफान में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना की ब्लेजिंग सोर्ड डिवीजन टूरिस्टों को निकालने के लिए एक घंटे के अंदर पहुंच गई।

फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए सेना ने तुरंत रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया। सेना का यह बचाव अभियान देर रात तक चला और सभी 127 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान शनिवार की रात शुरू किया गया, जो रविवार की सुबह तक चला। बचाए गए पर्यटकों में जापान, न्यूजीलैंड और बुल्गारिया के पांच विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

हालांकि बुल्गारिया की रहने वाली एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला का शव मध्यरात्रि के करीब निकाल लिया गया। चढ़ने की कोशिश करने के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई।

सेना ने ऑपरेशन को जारी रखा और सुरक्षित बचा लिए गए पर्यटकों को सैन्य शिविर पहुंचाया गया तथा प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई।

सड़क पर दो से तीन फुट तक बर्फ जम गई थी, जिसे बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने रविवार के परिवहन के लिए साफ कर दिया और फंसे पर्यटकों के सभी वाहन बरामद कर लिए गए। बचाए गए पर्यटकों में अधिकतर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना भी हो चुके हैं।

इन दिनों भीषण बर्फिले तूफान के कारण न्यूयॉर्क के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फीले तूफान की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

शहर में चारों तरफ बर्फ की चादर-सी बिछ गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में ही रहने को कहा है। जिन स्थानों पर बिजली है, वहां कर्मचारी घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। बर्फ हटाने का काम जारी है।

www.naqeebnews.com

# Indian army

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *