स्टेट बैंक की तरफ से मैसेज मिले तो सचेत रहें और रिपोर्ट भी करें

भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक अपने फ़ोन पर आने वाले उस एसएमएस से सचेत हो जाएं जो उनका अकाउंट खली कर सकता है। एसबीआई की और से जारी सूचना के अनुसार इस समय बैंक से जारी फेक मैसेज के ज़रिये फ्रॉड करने वाले आपके अकाउंट से बैलेंस साफ कर रहे हैं।

स्टेट बैंक की तरफ से मैसेज मिले तो सचेत रहें और रिपोर्ट भी करें

बैंक अपने यपभोक्तओं को बैंक सेवाओं की जानकारी देने के लिए मेसेज भेजे जाते हैं। ऐसे में इसका फायदा कुछ फ्रॉड लोग उठा लेते हैं। ये लोग ग्राहकों को बैंक के नाम पर फेक मैसेज भेज कर उन्हें नुकसान पहुंचते हैं। वर्तमान में कई लोगों को एसबीआई की ओर से ऐसे ही एसएमएस मिला है।

सरकारी एजेंसी पीआईबी ने फैक्ट चेक के ज़रिये इसकी पड़ताल की है किया है। इस मैसेज से उपभोक्ता को सन्देश दिया जाता है कि एसबीआई खाताधारक आपका SBI Yono Account ब्लॉक हो गया है। कृपया आप अपने पैन कार्ड की जानकारी अपडेट करने के लिए यहां क्लिक करें। मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है।

फैक्ट चेक के द्वारा पीआईबी ने ये जानकारी दी है कि यह ये एक फेक मैसेज है। पीआईबी ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि उपभोक्ता द्वारा बैंकिंग डिटेल्स शेयर किये जाने वाले ईमेल अथवा एसएमएस का जवाब कटाई न दें। साथ ही ऐसा मैसेज मिलने पर उसे तुरंत ‘report.phishing@sbi.co.in’ पर रिपोर्ट करें।

यद् रखें कि एसबीआई कभी भी अपने ग्राहकों को इस तरह का कोई मेसेज नहीं भेजता है। ना ही बैंक एसएमएस या ईमेल के ज़रिये ग्राहकों से बैंक खाते की जानकारी लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *