बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली 500 पदों पर भर्तियां

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस में अधिग्रहण अधिकारियों के हेतु जॉब निकाली है। इस पद के लिए उम्मीदवार पात्र ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली 500 पदों पर भर्तियां

अधिग्रहण अधिकारी के पद हेतु इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइनआवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा की और से इस जॉब के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2023 है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 अधिग्रहण अधिकारियों के पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

आवेदन करने वाले के लिए
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निकाले गए इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 फरवरी 2023 को 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यही आवेदक आरक्षित श्रेणी से सम्बन्ध रखता है तो उसे आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

आवेदक की शैक्षिक योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में एआईसीटीई डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए।

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला उम्मीदवारों / विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देय होगा। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 600 रुपये है।

ऑनलाइन आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार 

bankofbaroda.in/Careers.htm पर जाएं। यहाँ से
‘Current Opportunities’ पर पहुँच कर अधिग्रहण अधिकारी (Acquisition Officers) के पद हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन हेतु सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करने के साथ एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें। इस दौरान आने वाले एसएमएस भी अपने पास सेव रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *