मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे।
ऋतिक और सबा की शादी का दावा एक सोशल मीडिया न्यूज साइट की ओर से किया गया है, जबकि ऋतिक और सबा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ऋतिक रोशन की शादी की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गई है।#Hritikroshanmarriage https://t.co/WyvT4aizoL
— Jansatta (@Jansatta) March 3, 2023
ऋतिक रोशन और सबा आजाद को कई बार साथ देखा गया है और दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है।
पहले ऐसी भी अफवाहें थीं कि दोनों ने एक साथ एक ही घर में रहने का फैसला किया है, लेकिन ऋतिक रोशन ने इन खबरों को गलत बताया।
ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी नई फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।