ऋतिक रोशन और सबा नवम्बर में कर रहे हैं शादी

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे।

ऋतिक रोशन और सबा नवम्बर में कर रहे हैं शादी

ऋतिक और सबा की शादी का दावा एक सोशल मीडिया न्यूज साइट की ओर से किया गया है, जबकि ऋतिक और सबा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद को कई बार साथ देखा गया है और दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है।

पहले ऐसी भी अफवाहें थीं कि दोनों ने एक साथ एक ही घर में रहने का फैसला किया है, लेकिन ऋतिक रोशन ने इन खबरों को गलत बताया।

ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी नई फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *