कश्मीर में खुलेआम रैली कर धमका रहे आतंकी, सामने आया ये वीडियो!

 

श्रीनगर। कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकियों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि अब वो घाटी में खुलेआम रैली कर लोगों को धमका रहे हैं।

kashmir

कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल के दो आतंकी हाथियारों से लैस होकर एक रैली को संबोधित किया लोगों को अलगाववादियों की बात मानने  और सुरक्षाबलों का साथ ना देने की धमकी दी।

आतंकियों ने  रैली के दौरान हाथ में पिस्टल और कंधे पर AK-47 ले रखा था।  मिल रही जानकारी के मुताबिक ये दो नकाबकोश आतंकी अचानक रैली में आये और लोगों को  संबोधित करने लगे। आतंकियों ने  लोगों को हुर्रियत के नेताओं के आदेशों का पालन करने को तो कहा ही साथ ही उन्होंने खुद को हिजबुल का सदस्य बताते हुए कहा कि उनका संगठन भी हुर्रियत नेताओं को अपना समर्थन की बात कही। इन आतंकियों ने कश्मीरी भाषा में लोगों को संबोधित किया। इससे पहले भी आतंकियों ने कुलगाम के काइमाह और पुलवामा के करीमाबाद की रैलियों में भी लोगों को संबोधित किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *