गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेने वेनेजुएला पहुंचे अंसारी

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी गुट निरपेक्ष आंदोलन के दो दिवसीय सत्रहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज वेनेजुएला पहुंच गए। हवाई अड्डे पर वेनेजुएला के कार्यकारी उपराष्ट्रपति अरिस्तोबुलो इस्तुरिज ने श्री अंसारी और उनके साथ गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। वेनेजुएला के मार्गारिटा द्वीप में आयोजित गुट निरपेक्ष देशों के इस सम्मेलन में मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र में सुधार, आतंकवाद और पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन शुरू होने से पहले मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर बातचीत होगी।

hamid-ansari

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *