हज 2023: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म की तिथि 10 मार्च तक

हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से इस वर्ष हज पर जाने वालों के लिए आवेदन करने का ऐलान कर दिया गया है। हज पर जाने के ख्वाहिशमंद हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। दस्तावेजों के साथ हज के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 है। इस वर्ष आवेदकों के लिए आयु सीमा समाप्त कर दी गई है।

हज 2023: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म की तिथि 10 मार्च तक

हज का आवेदन करने वाले आज़मीन को पासपोर्ट का पहला और आख़िरी पेज ऑनलाइन हज कमेटी के वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in/ पर अपलोड करना होगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार सभी कोटे ख़त्म कर दिए हैं ऐसे में हज के लिए जाने वालों की तादाद इस बार बढ़ जाएगी।

हज के लिए अप्लाई करने वालों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगी होनी चाहिए। आवेदक को पासपोर्ट का पहला और आखिरी पेज, सफेद बैकग्राउंड के साथ लेटेस्ट पासपोर्ट फोटो, कवर हेड के रद्द किए गए चेक की कॉपी और पते के प्रमाण की कॉपी अपलोड करनी होगी। हज नीति 2023 के तहत हजयात्रियों की हर तरह से सुविधा के लिए देश भर में 25 पाइंट स्थापित किए जाएंगे। इस वर्ष 70 वर्ष से अधिक आयु के हजयात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *