अदाणी मुद्दे पर रणनीति बनाने के लिए खरगे ने आज बुलाई विपक्ष की बैठक

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को देखते हुए विपक्ष अपनी भूमिका लगातार निभा रहा है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को अदाणी समूह के कारोबार की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की अपनी पार्टी की मांग को दोहरा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए बैठक बुलाई गई है।

अदाणी मुद्दे पर रणनीति बनाने के लिए खरगे ने आज बुलाई विपक्ष की बैठक

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद में खरगे के कार्यालय में होगी। उम्मीद है कि इस बैठक में हिंडनबर्ग रिसर्च और अदाणी मुद्दे पर संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार किया जायेगा।

इससे पूर्व शुक्रवार को अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर खरगे ने अदाणी समूह के कारोबार की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की अपनी पार्टी की मांग को दोहराया। साथ ही मीडिया को संबोधित करते उन्होंने कहा, क्या अदाणी घोटाले की जांच नहीं होनी चाहिए। क्या उस पैसे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अदाणी के व्यवसायों में निवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *