जीएसटी बिल को आज लोकसभा में पेश कर सकती है मोदी सरकार

नई दिल्ली : सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयक को आज संसद में पेश कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक सी-जीएसटी, आई-जीएसटी, यूटी-जीएसटी और मुआवजा कानून को सोमवार को लोकसभा में रखा जा सकता है. इन जरूरी विधयकों पर लोकसभा में 28 मार्च को ही चर्चा हो सकती है. Gst

Gst

इसके अलावा विभिन्न उपकरों को समाप्त करने के लिए उत्पाद एवं सीमा शुल्क कानून में संशोधन और नई जीएसटी व्यवस्था के तहत निर्यात एवं आयात के बिल देने संबंधित संशोधन भी सदन में रखे जा सकते हैं.

सूत्रों की मानें तो सरकार चाहती है कि जीएसटी से संबंधित विधेयक लोकसभा में 29 मार्च या अधिक से अधिक 30 मार्च तक पास हो जाएं. इसके बाद इन विधेयकों को राज्यसभा में रखा जाएगा.

सरकार का इरादा जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने का है. जीएसटी लागू होने के बार उत्पाद, सेवा कर, वैट और अन्य स्थानीय शुल्क इसमें समाहित हो जाएंगे.

www.naqeebnews.com

# Gst

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *