सरकार ने 242 गैर-कानूनी बेटिंग और जुए की वेबसाइटों के लिंक ब्लॉक कर दिए हैं। ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद कार्रवाई तेजकी गई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक नुकसान से बचाना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैल रहे गैरकानूनी बेटिंग (जुए) पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। अब तक 7,800 से ज़्यादा गैर-कानूनी बेटिंग और जुए की वेबसाइटों को हटा दिया गया है, और ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पास होने के बाद कार्रवाई में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है।
इन दिनों ऐसी अवैध वेबसाइट्स का चलन ज़ोरों पर था जो युवाओं को आसान कमाई का लालच देकर जुए और सट्टेबाजी की ओर आकर्षित कर रही थीं। इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि सामाजिक समस्याएं भी बढ़ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई का रास्ता अपनाया है।
इस अभियान का मक़सद आम यूजर्स, खासकर युवाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय नुकसान और लत जैसी समस्याओं से बचाना है। अवैध प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण के लिए टेक्नोलॉजी और कानून दोनों का सहारा लिया जा रहा है।
जानकारी में आगे कहा कि आज की कार्रवाई सरकार के कस्टमर्स, खासकर युवाओं की सुरक्षा करने और गैर-कानूनी ऑनलाइन बेटिंग और जुए के प्लेटफॉर्म से होने वाले फाइनेंशियल और सोशल नुकसान को रोकने के वादे को दिखाती है।











