गोल मशीन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक अहम वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस बार फीफा वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मैच में एक अहम वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

गोल मशीन क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक अहम वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया

कल घाना के खिलाफ मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पेनल्टी पर गोल करके 5 विश्व कप टूर्नामेंट में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। इस रिकॉर्ड के बनने पर फीफा वर्ल्ड कप के ट्विटर अकाउंट से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा एक मैसेज भी जारी किया गया है।

इससे पहले स्टार फुटबॉलर ने वर्ल्ड कप 2006,2010, 2014, और 2018 में गोल किए हैं।

गौरतलब है कि पुर्तगाल ने गुरुवार को ग्रुप एच के मैच में घाना को 3 गोल से 2 से हराकर जीत के साथ विश्व कप में अपने सफर की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *