वाशिंगटन हिंसा में चार लोगों ने गंवायी जान

वाशिंगटन 07 जनवरी : वाशिंगटन में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गयी।

स्थानीय पुलिस प्रमुख राबर्ट कोन्टी ने इस बात की जानकारी दी।

प्रमुख राबर्ट ने कहा- “ प्रदर्शन के दौरान घायल एक महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भरसक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा राजधानी के आसपास के स्थानों पर भड़की हिंसा में एक अन्य महिला और दो पुरुषों की मौत हो गयी।”

श्री कोन्टी ने आगे बताया कि एक इस घटने के बाद पुलिस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *