टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवनअपनी ब्रिटिश दोस्त के साथ शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।शिखर धवन ने बीते दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘संगीत नाइट, ऑलमोस्ट लगभग धवन।’ इसके फ़ौरन बाद ही इस पोस्ट पर दर्शकों का प्यार टूट कर बरसा। महज़ एक घंटे में यह पोस्ट 124.6 हज़ार लाइक्स प्राप्त कर चुकी थी।

सोफी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की है। हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए सोफी ने कैप्शन में लिखा है, ‘काम प्रोग्रेस में है।’ इस समय शिखर की शादी की प्री-वेडिंग तस्वीरों में वह अपनी होने वाली दुल्हन के साथ बड़े ही मनमोहक पोज देते नज़र आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी के आउटफिट की बात करें तो शिखर ने क्रीम कलर का कढ़ाई वाला ड्रेस जबकि उनकी दुल्हन ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है।
याद दिला दें कि शिखर धवन ने 2 जनवरी, 2026 को सोफी शाइन से सगाई की थी। अपनी सगाई की अनाउंसमेंट पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘शेयर की गई मुस्कान से लेकर शेयर किए गए सपनों तक। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए आभारी हैं। हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है। शिखर और सोफी।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों पहली बार दुबई के एक रेस्टोरेंट में मिले थे।
बताते चलें कि आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई करने वाली सोफी शाइन एक कामयाब आयरिश प्रोफेशनल हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। इस समय अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही सोफी एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। इसे अलावा सोफी शिखर धवन फाउंडेशन को भी लीड करती हैं।
