टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भारत सहित 12 टीमों को मिला कंफर्म टिकट

भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जारी है, जबकि इस बीच अगले वर्ल्ड कप के लिए अभी से ही 8 टीमों ने डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया है। दरअसल आईसीसी के नियम, के तहत वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें अगले वर्ल्ड कप में जगह बनाएंगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भारत सहित 12 टीमों को मिला कंफर्म टिकट

इस नियम का लाभ जिन टीमों को मिला है उनमे भारत सहित पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें, 2028 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना चुकी हैं। गौरतलब है कि ये टीम 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंच गई हैं।

यह भी ध्यान रहे कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अगले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं, इसलिए उन्हें बतौर होस्ट भी जगह मिली है। ऐसे में डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली टीमों की तादाद 12 होंने की वजह से बाकी तीन स्पाट आईसीसी की T20 टीम रैंकिंग में सबसे ऊपर रैंक वाली टीमों को दी जाएगी।

इस रैंकिंग के अनुसार बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें भी 2028 टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना चुकी हैं। गौरतलब है कि 20-टीमों के इस टूर्नामेंट में आखिरी आठ टीमें, रीजनल क्वालिफायर खेल कर अपनी जगह अगल वर्ल्ड कप के लिए पक्की करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *