586.08 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

मुंबई 17 जनवरी : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 586.08 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार होने वाली ये बढ़त लगातार दूसरे सप्ताह भी बनी नज़र आई।

इससे पहले 01 जनवरी को समाप्त होने वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 4.48 अरब डॉलर बढ़कर 585.32 अरब डॉलर पर रहा था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक़ 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.79 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 56.8 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 37.59 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.50 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.18 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.52 अरब डॉलर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *