वीकेंड पर दो दिन तक आप नेटफ्लिक्स के तमाम कंटेंट मुफ्त में देख सकेंगे

अगर आपको घरबैठे नई-नई फिल्में और वेब सीरीज का शौक़ पूरा करना है तो आपके लिए खुशखबरी है। नेटफ्लिक्स आपके लिए एक खास मौका लाया है।

दिसंबर में आप नेटफ्लिक्स के वीडियो फ्री में देख सकेंगे। अमेरिकी कंटेंट स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स भारतीय दर्शकों को लुभाने के लिए ये सुविधा दे रही है। भारत जैसे बड़े बाजार में नये सब्सक्राइबर्स को जोड़ने के लिए नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमफेस्ट का आयोजन किया है।

इस महीने के पहले वीकएंड यानि 5 और 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्स कंटेंट मुफ्त में देखना मुमकिन होगा। यह स्ट्रीमफेस्ट 5 दिसंबर की रात 12 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगा और 6 दिसंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगा। इस दौरान नेटफ्लिक्स फ्री में अपना कंटेंट देश में देखने का मौका देगा। इसका फायदा उन दर्शकों को मिलेगा जो फिलहाल नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर नहीं है। ऐसे दर्शक अपना नाम, ईमेल या फोन नंबर के जरिए पासवर्ड जेनरेट करके नेटफ्लिक्स की वेबसाइट और ऐप पर साइनअप कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *