पाकिस्तान की तरफ से हुयी फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत, 4 लोग घायल

जम्मू। पाकिस्तान अधीकृत कश्मीर में आंतकियों के लॉन्च पैड पर भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाए पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन जारी है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के कनाचक सेक्टर में सोमवार को हुई फायरिंग में आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए है। firing by pakistan

firing by pakistan

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का शिकार भारतीय सेना के जवान और स्थानीय नागरिक हो रहे हैं। सीमा से सटे आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर रविवार रात से ही फायरिंग कर रहे हैं। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू की 20 से ज्यादा चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए। बीएसएफ ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते पाकिस्तान की तरफ भारी फायरिंग की है।

पाक रेंजर्स की कई चौकियां तबाह भारतीय सेना ने बॉर्डर के पास पाकिस्तान रेंजर्स की कई चौकियों को नुकसान पहुंचा है और कुछ घर भी जल गए हैं। पाकिस्तान की तरफ कई नागरिकों को रोते-बिलखते भी देखा गया है। बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स को शांत करने के लिए अपनी फायरिंग की ताकत 5 गुना बढ़ा दी है।

# firing by pakistan

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *