कैलीफोर्निया में बस-ट्रक की टक्कर में 13 मरे, 31 घायल

पाम स्प्रिंग्स (कैलीफोर्निया)। अमेरिका के दक्षिणी कैलीफोर्निया राजमार्ग पर एक टूर बस और ट्रक की टक्कर में आज चालक समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। accident california

accident californiaकैलीफोर्निया हाईवे पट्रोल बॉर्डर डिविजन के प्रमुख जिम एबेले ने संवाददाताओं से कहा कि बस कैसिनो से लॉस एंजेल्स की तरफ आ रही थी, तभी लॉस एंजेल्स से 160 किलोमीटर दूर पॉम स्प्रिंग्स के पास सुबह करीब पांच बजे के आस पास एक ट्रक से जा टकराई।

राजमार्ग के पेट्रोलिंग अधिकारी ने घटना में 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बस की गति इतनी तेज थी कि यह ट्रक को 15 फीट दूर तक धकेलती हुई ले गई। एबेले ने कहा,“ पिछले 35 सालों में मैंने ऐसी कोई दुर्घटना नहीं देखी जहां मौके पर 13 लोगों की मौत हुई हो।
हम इस दुर्घटना के कारणों के बारे में पता लगाने की हर संभव कोशिश करेंगे। ” उन्होंने कहा कि हादसे में बचे लोगों का कहना है कि दुर्घटना के समय लोग सो रहे थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घटनास्थल के पास की सड़कों को बंद कर दी गई है।

# accident California

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *