सात राज्यों को छोड़कर देश भर में कम हुए कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली 08 फरवरी : पिछले 24 घंटों के दौरान देश में महाराष्ट्र और केरल समेत सात राज्यों तथा दो केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप को छोड़कर हर जगह कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आयी है।

महाराष्ट्र, केरल, मेघालय, पंजाब, नागालैंड, झारखंड, लक्षद्वीप, मिजोरम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके अलावा देश भर में इनमें कमी आयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 11,831 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 38 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 11,904 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 34 हजार 505 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 157 घटकर 1,48,609 रह गये। इस बीमारी से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या तीसरे दिन भी 100 से नीचे रही तथा इस अवधि में 84 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 80 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान निकोबार….7……………4932………62

आंध्र प्रदेश………..1003……….880261…..7159

अरुणाचल प्रदेश…..7…………..16767…….56

असम…………….1679……….214447…..1084

बिहार…………….533…………258221…..1516

चंडीगढ़…………169…………..20598……..340

छत्तीसगढ़……..4390………….299494…..3741

दादर नागर हवेली

तथा दमन और दीव…1………….3395………..2

दिल्ली…………..1112………..624044…..10879

गोवा…………….761…………52347……..772

गुजरात…………2379………..256670……4395

हरियाणा……….883…………264519……3029

हिमाचल प्रदेश…464………..56448………984

जम्मू और कश्मीर..630…….122335……..1944

झारखंड…………..431…….117508……..1078

कर्नाटक………….5978…..924304……..12236

केरल…………….67903…896668…….3867

लद्दाख…………….72………9545………..130

लक्षद्वीप…………..88……….65…………….0

मध्य प्रदेश………2041…. 250537…….3820

महाराष्ट्र………..37213…..1955548…..51310

मणिपुर………….99……..28654………373

मेघालय………..137………13601………147

मिज़ोरम…………24………..4350…………9

नागालैंड………..95…………11975……..88

ओडिशा……….763………..332948….1909

पुड्डुचेरी………..312…………38326…….654

पंजाब…………2176……….166828……5642

राजस्थान…….1464………..313957……2772

सिक्किम……….70…………5905……….135

तमिलनाडु…….4389……..825025……12382

तेलंगाना………1842……..292229…….1611

त्रिपुरा…………08………..32953………..391

उत्तराखंड……912………93913………..1668

उत्तर प्रदेश…..3880…..588818……….8687

पं बंगाल…….4794…….556370………10207

कुल……….148609…..10534505…..155080

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *