दो हज़ार साल पहले महिलाओं के मेकअप करने के सबूत सामने आये

बाजार भी उन सामान से सजते हैं जिनमे इंसानों को दिलचस्पी होती है। फिर इस दिलचस्पी को और बढ़ाने के तरीके बाजार से जुड़ते जाते हैं। नतीजे में ये सब कुछ इंसान की शौक़ और आदतों का हिस्सा बन जाता है।

दो हज़ार साल पहले महिलाओं के मेकअप करने के सबूत सामने आये

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, तुर्की में पुरातत्वविदों ने 2,000 साल पुरानी मेकअप की दुकान की खोज की है।

रिपोर्ट्स से जानकारी मिलती है कि, विशेषज्ञों द्वारा खोजी गई कलाकृतियों में परफ्यूम कंटेनर, आई शैडो और मेकअप के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लश शामिल हैं।

पुरातात्विक टीम को मिलने वाली इस दुकान की लोकेशन शहर के अंदर की मालूम पड़ती है। मिलने वाले रुझान बताते हैं कि इस दूकान का मालिक आभूषण और कॉस्मेटिक उत्पाद बेचता था।

एक ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह उल्लेखनीय खोज प्राचीन शहर एज़ोनुई में की गई थी, जो रोमन युग के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक केंद्र हुआ करता था। इस समय ये इलाक़ा आधुनिक पश्चिमी तुर्की का हिस्सा है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुरातत्वविदों को इन वस्तुओं के साथ-साथ आभूषण वाले हार के अलावा कुछ ऐसी सामग्री भी मिली है जिसे देखकर अंदाज़ा होता है कि इनका प्रयोग केशसज्जा के लिए किया गया होगा। इसमें बालों के सजाने वाले विभिन्न मोती भी मिले है।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स से मिलने वाली जानकारी ये खुलासा भी करती है कि इन सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल 2 हजार साल पहले रोमन महिलाएं अपने आप को सजाने और निखारने के लिए किया करती थीं।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि, रोमन काल में यह शहर कभी राजनीतिक और आर्थिक गतिविधियों के एक महत्वपूर्ण केंद्र की हैसियत रखता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *