दिल्ली-कामाख्या ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत और 32 ज़ख्मी

बिहार के बक्सर-आरा के मध्य रघुनाथपुर स्टेशन पर बीती रात क़रीब 9:53 पर होने वाले रेल हादसे में 23 डब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन में यात्रा कर रहे सुरक्षित मुसाफिरों को 3 बजे सुबह स्पेशल ट्रेन से कामाख्या रवाना कर दिया गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत के साथ 32 घायल हुए हैं।

दिल्ली-कामाख्या ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत और 32 ज़ख्मी

रेलवे की तरफ से सॉइल मीडिया साइट एक्स पर लिखा गया है कि गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डब्बे पटरी से उतर गए हैं। आनंद विहार दिल्ली से कामाख्या जाने वाली दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार की रात पटरी से उतर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत जबकि 32 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। दानापुर रेल मंडल की ओर से घटना को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

टूरीगंज और रघुनाथपुर के बीच होने वाले इस हादसे में दुर्घटनास्थल पर सुबह तक राहत और बचाव कार्य चला। हादसे में करीब 80 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, कुछ को आरा और बक्सर में जबकि कई घायलों को एम्स पटना व आईजीआईएमएस पटना में भर्ती कराया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार की राहत राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *