सिर्फ नानी की हवेली को माना शत्रु संपत्ति

भोपाल। जिले में शत्रु संपत्ति को लेकर चल रही जांच के दौरान जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्ति के 70 साल के खसरों की जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसमें भोपाल के तत्कालीन नवाब हमीदुल्ला खान की बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान के नाम कोई प्रॉपर्टी नहीं मिली है, जबकि जिले में सिर्फ नानी की हवेली को शत्रु संपत्ति माना गया है। enemy property

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

इससे जिले में लंबे समय से चल रही शत्रु संपत्ति की जांच पर विराम लग गया है।

प्रमुख सचिव राजस्व अरुण पांडे ने कलेक्टर निशांत वरवड़े से भोपाल में शत्रु संपत्ति और नवाब की बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान के नाम दर्ज प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड मांगा था।

जिसके तहत एक महीने में वर्ष-1940 से वर्ष-2016 तक शत्रु संपत्ति और आबिदा सुल्तान के नाम दर्ज प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें सिर्फ नानी की हवेली को शत्रु संपत्ति माना गया है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में आबिदा सुल्तान के नाम कोई प्रॉपर्टी नहीं मिली है।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम से मिली जांच रिपोर्ट प्रमुख सचिव राजस्व अरुण पांडे को सौंप दी है। इसके पहले मार्च के महीने में जिला प्रशासन ने नवाब की प्रॉपर्टी से जुड़ी 24 संपत्तियों को शत्रु संपत्ति माना था।

www.naqeebnews.com

# enemy property

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *