Skip to content
Tuesday, May 26, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो अब यहां नज़र आएंगे काबोसु
  • Marquee
  • Scrolling Box

एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो अब यहां नज़र आएंगे काबोसु

AuthorApril 4, 202301 mins

ट्विटर पर बदलाव की एक और तस्वीर सामने आई है। इस बार एलन मस्क ने इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के चिर-परिचित ‘बर्ड लोगो’ के ट्रेडमार्क चिह्न को ही बदल दिया है। ट्विटर के डेस्कटॉप यूजर्स अब नीली चिड़िया की जगह कुत्ते की तस्वीर देखेंगे। ट्विटर के मोबाइल यूजर्स को फिलहाल यह बदलाव नहीं दिख रहे हैं।

एलन मस्क ने बदला ट्विटर का लोगो अब यहां नज़र आएंगे काबोसु

एलन मस्क ने एक पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून ट्वीट किया है। कार्टून में एक कुत्ता एक ट्रैफिक पुलिस वाले को अपना आईडी कार्ड दिखाते हुए इसमें लगी ट्विटर की चिड़िया को पुरानी तस्वीर बता रहा है।

आखिर कौन है यह कुत्ता जिसे एलन मस्क ने अपनी साइट के लिए चुना? ट्विटर लोगो में जिस कुत्ते की तस्वीर लगी है, उसका असली नाम काबोसु है। यह कुत्ता एक चर्चित मीम का हिस्सा रहा है। यह कुत्ता कितना लोकप्रिय रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे जुड़े मीम्स को ‘डोज मीम्स’ कहा जाता है।

pic.twitter.com/wmN5WxUhfQ

— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023

एक और दिलचस्प बात ये है कि इस कुत्ते के नाम पर कुछ समय पहले क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन भी लाई गई थी, जिसे कई मौकों पर खुद एलन मस्क प्रमोट करते दिखे हैं। इतना ही नहीं मस्क डोज से जुड़े मीम्स भी शेयर करते रहते हैं। ट्विटर के इस बदलाव के बाद डोजकॉइन की कीमत में करीब 30 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

ट्विटर लोगो में मौजूद यह कुत्ता असल में एक मादा है जो आज भी जापान के साकुरा में अपने मालिक अत्सुको सातो के साथ रहती है। कबोसु जापान की एक रेस्क्यू डॉग रही है और 2010 में जब इसके मालिक आत्सुको ने इसकी एक खास पोज में तस्वीर अपने ब्लॉग में डाली तो यह डोज के नाम से मशहूर हो गई। इस फोटो में काबोसु को तिरछी निगाहों से देखते और एक बनावटी तौर पर हंसते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस फोटो के मीम्स बनने के बाद आज भी काबोसु को डोज नाम से ही बुलाया जाता है।

बताते चलें कि एलन मस्क ने हाल ही में कोर्ट से अपने खिलाफ दायर हुए एक 258 अरब डॉलर के केस को रद्द करने की मांग की है। आरोप के मुताबिक़ एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन की कीमत जानबूझकर बढ़ाने के लिए इसके प्रचार के कई हथकंडे अपनाए। इसके बाद ही मस्क ने अपने मालिकाना हक वाले प्लेटफॉर्म के लोगो को डोज की तस्वीर से बदल दिया। हालांकि, ट्विटर के मोबाइल यूजर्स को फिलहाल यह बदलाव नहीं दिख रहे हैं।

Tagged: blue bird logo Doge Elon Musk twitter

Post navigation

Previous: बच्चों और किशोरों में मानसिक तनाव के लक्षण
Next: भूटान नरेश की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

गूगल ग्लास की नाकामी के बाद अब गूगल के स्मार्ट ग्लास क्या ख़ास ला रहा है

May 26, 2026

यूआइडीएआइ के बड़े फैसले के बाद बंद होगा पुराना आधार ऐप

May 26, 2026May 26, 2026

यूपी में कोरोना काल में रोक दी गई पैसेंजर ट्रेन छह साल बाद फिर चलेगी

May 26, 2026

लखनऊ मेट्रो का नेटवर्क आने वाले वर्षों में एक बड़ा विस्तार देखेगा

May 26, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top