पुणे, 08 अक्टूबर : दक्षिण पश्चिम मानसून कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में काफी तीव्र बना हुआ है और यह मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में सक्रिय है।
मौसम विभाग ने गुरूवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ और तेलंगाना में मानसून का असर कम हो गया है।
मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर गरज (कल के 0830 बजे आज सुबह 0830 बजे तक) के साथ छींटे पड़े और मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बौछारें हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक काेंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ी हैं।
अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में और असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर छींटे पड़े हैं। उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहा।