चक्रवात बिपरजॉय का गुजरात और महाराष्ट्र में दिखने लगा है असर

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की चपेट में आने से मुंबई में तेज हवा के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। ये चक्रवाती तूफान खतरनाक हो चुका है। अनुमान के मुताबिक़ 15 जून तक ये तूफ़ान गुजरात के कच्छ तथा पाकिस्तान के कराची से टकराने की आशंका है। खराब मौसम का असर उड़ानों पर पड़ा है। कई उड़ानें रद्द करने के साथ रनवे को भी बंद कर दिया गया है।

चक्रवात बिपरजॉय का गुजरात और महाराष्ट्र में दिखने लगा है असर

मौसम विभाग ने 15 जून तक सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को पूरी तरह से रोकने की सलाह दी है। मछुआरों को 12 से 15 जून के बीच मध्य अरब सागर और उत्तरी अरब सागर तथा सौराष्ट्र-कच्छ तटों की ओर नहीं जाने का निर्देश दिया है। रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर सहित करीबी इलाक़ों को सुरक्षा की दृष्टि से चेतावनी दे दी गई है। यहाँ लोगों को बाहर निकलने के सम्बन्ध में चेतावनी जारी की गई है।

मुंबई में चक्रवात के चलते एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खराब मौसम की स्थिति और मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 09/27 के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण एअर इंडिया की कुछ फ्लाइटों को रद्द किया गया है।

चक्रवात के गंभीर रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने गुजरात में भी अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक़ कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी सहित गुजरात के कई जिलों में इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *