प्रियंका गाँधी ने संभाली मध्य प्रदेश इलेक्शन की कमान, कई योजनाओं की घोषणा की उम्मीद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। प्रियंका जबलपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। उम्मीद है कि अभियान की शुरुआत वह कुछ घोषणाओं से करेंगी।प्रियंका के इस दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं।

प्रियंका गाँधी ने संभाली मध्य प्रदेश इलेक्शन की कमान, कई योजनाओं की घोषणा की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अपने दौरे के तहत प्रियंका जबलपुर में रहेंगी। यहाँ वह करीब साढ़े तीन घंटे का समय बिताएंगी। उनकी मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं।

प्रियंका गाँधी शहीद स्मारक पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। मगर इससे पहले प्रियंका गाँधी ग्वारीघाट पर नर्मदा नदी की पूजा करेंगी और उसके बाद रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माला अर्पण करेंगी।

इस वर्ष मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पूर्व 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने मंदसौर में किसान कर्ज माफी की घोषणा की थी और यहाँ कांग्रेस के लिए मज़बूत आधार बनाने में सफलता भी पाई थी। कयास लगाया जा रहा है कि इस बार प्रियंका गांधी चुनावी कमान सँभालने के साथ किसान कर्ज माफी के सम्बन्ध में कुछ घोषणा कर सकती हैं।

इसके अलावा ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए कुछ सुविधाजनक स्कीम ला सकती हैं। साथ ही सस्ते गैस सिलेंडर के अलावा पुरानी पेंशन को लागू करने के आश्वासन का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

हिमाचल और कर्नाटक के विधानसभा नतीजों ने कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढ़ा रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *