बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बड़ी मुश्किल में हैं। ईडी ने जबरन वसूली मामले में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज़ की 7.27 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त कर ली है।
जैकलीन की जब्त की जाने वाली इस संपत्ति में 7.12 करोड़ के फिक्सड डिपॉज़िट भी शामिल है। ईडी के मुताबिक ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के उपहार दिए थे। सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 200 करोड़ की हेरा फेरी की थी। सुकेश ने इन्हीं पैसों से करोड़ों के महंगे उपहार जैकलीन को दिए थे।
मुंबई- जैकलीन फर्नांडिस की संपत्ति ईडी ने कुर्क की, जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क, जबरन वसूली केस में जैकलीन फर्नांडिस पर एक्शन।#Mumbai pic.twitter.com/lX10D8ZEVB
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 30, 2022
ईडी के मुताबिक अभी जैकलीन के खिलाफ ये शुरुआती कार्रवाई है। इस मामले में जैकलीन और भी ज़्यादा मुसीबत में फँस सकती है। ईडी का अनुमान है कि जैकलीन के पास से अभी और भी संपत्ति बरामद होने के साथ जब्त की जाएगी।