ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की करोङो को संपत्ति ज़ब्त की

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बड़ी मुश्किल में हैं। ईडी ने जबरन वसूली मामले में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज़ की 7.27 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त कर ली है।

ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की करोङो को संपत्ति ज़ब्त की

जैकलीन की जब्त की जाने वाली इस संपत्ति में 7.12 करोड़ के फिक्सड डिपॉज़िट भी शामिल है। ईडी के मुताबिक ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के उपहार दिए थे। सुकेश ने दिल्ली की जेल में बंद रहते हुए एक महिला से 200 करोड़ की हेरा फेरी की थी। सुकेश ने इन्हीं पैसों से करोड़ों के महंगे उपहार जैकलीन को दिए थे।

ईडी के मुताबिक अभी जैकलीन के खिलाफ ये शुरुआती कार्रवाई है। इस मामले में जैकलीन और भी ज़्यादा मुसीबत में फँस सकती है। ईडी का अनुमान है कि जैकलीन के पास से अभी और भी संपत्ति बरामद होने के साथ जब्त की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *