दृश्मय डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’

मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। मेकर्स ने इस क्रिसमस वीक पर ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का एलान किया है। यहाँ टीजर के साथ अजय देवगन बता रहे हैं कि, कहानी अभी खत्म नहीं हुई।

दृश्मय डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'दृश्यम 3'

‘दृश्यम 3’ की रिलीज़ डेट अब ऑफिशियली सामने आ चुकी है। ‘दृश्यम’ (2015) और ‘दृश्यम 2’ (2022) की शानदार कामयाबी के बाद से फैंस इसके अगले सीक्वेल के इन्तिज़ार में थे। वहीँ अब ‘दृश्यम 3’ को लेकर मेकर्स के एक अनाउंसमेंट वीडियो द्वारा इस आखिरी इंस्टॉलमेंट की पुष्टि हो गई है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘आखिरी हिस्सा बाकी है। 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में।’ विजय सालगांवकर और आईजी मीरा देशमुख के बीच अंतिम टकराव वाली ‘दृश्यम 3’ अगले साथ यानी 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजय देवगन के डयलॉग से इस वीडियो की शुरुआत होती है। वह विजय सालगांवकर के रूप में दिखाई देते हैं एक पावरफुल मोनोलॉग दे रहे हैं जो उन सभी सबक को दिखाता है जो उन्होंने सालों में सीखे हैं।

बेहद प्रभावी डायलॉग में विजय सालगांवकर कहता है, ‘दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पिछले 7 सालों में जो कुछ हुआ, जो कुछ किया, जो कुछ देखा, जो कुछ दिखाया, उससे मुझे एक बात समझ में आ गई है, इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है, हर किसी का सही अलग है, मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है।’

इस वीडियो में पिछली फिल्मों की झलकियों के साथ नए दृश्य भी दिखाए गए हैं। स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘दृश्यम 3’ अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। इसे अभिषेक पाठक ने आमिर कीयान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर लिखा है।

‘दृश्यम 3’ के हिंदी वर्जन में अजय देवगन और तब्बू के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, कमलेश सावंत और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *