25 दिसंबर को लखनऊ बसंत कुंज योजना राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर रुट डायवर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ स्थित बसंत कुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा केंद्र के भव्य लोकार्पण समारोह के लिए 25 दिसंबर को लखनऊ दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतिज़ाम किए गए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

25 दिसंबर को लखनऊ बसंत कुंज योजना राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर रुट डायवर्जन

इस यात्रा के मद्देनज़र 24 दिसंबर की आधी रात से ही शहर के एंट्री पॉइंट्स और आंतरिक सड़कों पर यातायात में बदलाव किया जा रहा है। दुबग्गा, मलिहाबाद, सीतापुर रोड और हरदोई रोड से आने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने 25 दिसंबर को लखनऊ स्थित बसंत कुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा केंद्र के भव्य लोकार्पण समारोह को देखते हुए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 24 दिसंबर की रात 12:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों के सहित कई मार्गों पर सामान्य यातायात भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

​शहर के आंतरिक मार्ग पर प्रमुख डायवर्जन
​बसंत कुंज और उसके आसपास के मार्गों पर लोकार्पण कार्यक्रम के चलते आवाजाही बंद रहेगी।
दुबग्गा तिराहा से कोई भी वाहन सीतापुर बाईपास या छंदोइया की ओर नहीं जा सकेगा।
​दुबग्गा और तिकोनिया तिराहा से दुबग्गा की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन नहर तिराहा और खुशहालगंज होकर किसानपथ जा सकेंगे।
​मलिहाबाद और मुजासा से बाजनगर और छंदोइया की ओर जाने वाले सभी वाहन अब जीरो पॉइंट मोहान रोड होकर गुज़रेंगे।
​भिठौली तिराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर जाना वर्जित रहेगा। ये वाहन सैरपुर, बख्शी का तालाब और इंदौराबाग होकर इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर निकलेंगे।
​पुराना शहर में नया पक्कापुल और कुड़ियाघाट से दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन रूमीगेट, कोनेश्वर और बालागंज होकर जाएंगे।

बाहर के जिलों से आने वाले भारी वाहनों के लिए निर्देश
​शहर में जाम न लगे इसके लिए बाहरी जिलों के ट्रक, बस आदि भारी वाहनों को शहर के बाहर ही डायवर्ट किया गया है।
​कानपुर/उन्नाव से बस्ती, गोरखपुर और आजमगढ़ जाने वाले वाहन फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे।
सीतापुर से गोंडा और बहराइच जाने वाले वाहन चहलारी घाट होकर निकलेंगे।
​हरदोई से भारी वाहन बघौली, बांगरमऊ और उन्नाव होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर जाएंगे।
​बाराबंकी/सुल्तानपुर से इन मार्गों के वाहन हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का रूट अपनाएंगे।

​इमरजेंसी के लिए खुले मार्ग
इस डायवर्जन के दौरान मानवीय आधार पर कुछ रियायतें भी दी गई हैं। एम्बुलेंस फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहनों को आपात स्थिति में प्रतिबंधित मार्गों से भी निकलने की अनुमति दी जाएगी। आपात स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *