देश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में जारी बर्फबारी के चलते अगले पांच दिनों तक कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश और हिमपात के संकेत मिले हैं।

उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में भी सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया है। इस बदले मौसम ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम किया है। इसके नतीजे में मैदानी इलाकों में गलन बढ़ी है।
मौसम विभाग के मुताबिक़, अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की हो सकती ह। ऐसे में नए साल के आने तक तापमान 6-7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच शीत लहर भी जारी रहेगी। शीत लहर का असर उत्तर प्रदेश साहिर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रहेगा।
उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया है।पहाड़ी इलाकों से चलने वाली तेज हवाओं से भी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक कंपकंपाने वाली सर्दी का असर बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ सहित मुरादाबाद, इटावा, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, हमीरपुर, बहराइच, प्रयागराज, फतेहगढ़ और बांदा में घना कोहरे का अलर्ट है. कुशीनगर, आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी से लेकर बस्ती सुल्तानपुर तक यही हालात रहे।
अनुमानों के आधार पर मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि क्रिसमस और न्यू ईयर के आसपास भी कोहरे और शीत लहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी 400 के पार बना हुआ है।
विभाग द्वारा साझा जानकारी में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर के अलावा 25 से 28 दिसंबर तक घना से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीँ दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में 24 से 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में 22 से 27 दिसंबर तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी 23 से 25 दिसंबर तक घना कोहरा पड़ने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर वायु सेना स्टेशन और प्रयागराज वायु सेना स्टेशन में दृश्यता शून्य रही।
पश्चिमी हिमालयी राज्यों की पहाड़ी चोटियां इस समय बर्फ की सफेद चादर से ढकी हैं। इस बीच राजस्थान में गंगानगर, जैसलमेर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में रीवा, जबलपुर और छत्तीसगढ़ में अंबिकापर में कोहरे से मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ी है।
