दृश्यम 2 ने ओपनिंग डे पर जड़ा सिक्सर

दृश्यम वन के दर्शकों को फिल्म के अगले पार्ट का बड़ी ही बेसब्री से इन्तिज़ार था। अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ पर इस शुक्रवार सभी का फिक्स था। फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक़ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

दृश्यम 2 ने ओपनिंग डे पर जड़ा सिक्सर

2015 में आई ‘दृश्यम’ के सीक्वल ने अपने ओपनिंग डे पर धूम मचा दी है। फिल्म ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू ने भी शानदार अदाकारी की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। यह कलेक्शन साल 2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ के पहले दिन की कमाई से कहीं ज्यादा है। उस समय फिल्म ने तकरीबन 5.87 करोड़ की ओपनिंग की थी।

 

वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ ने 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म ने अब तक 18.27 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *