मशहूर अभिनेत्री तबसुम का दिल का दौरा पड़ने से निधन

अभिनेत्री तबसुम का 78 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 नवंबर की शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जो उनकी मौत का कारण बना। 21 नवंबर को उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

मशहूर अभिनेत्री तबसुम का दिल का दौरा पड़ने से निधन

तब्सम ने एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया, उनका सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय शो ‘फूल खिले हैंगुलशन गुलशन’ था। अपने इस प्रोग्राम में उन्होंने मशहूर हस्तियों के साथ बातचीत की। यह शो दूरदर्शन पर 21 साल तक प्रसारित हुआ था। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक जारी रहा। उनका बात करने का दिलकश अंदाज़ बाद के वर्षों में भारतीय टॉक शो के लिए एक मॉडल बन गया।

तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या से हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। तबस्सुम जब पहली बार स्क्रीन पर आई थीं तब उनकी उम्र तीन साल की थीं। साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। तबस्सुम ने फिल्म ‘दीदार’ में नरगिस के बचपन का किरदार निभाया और इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं।

साल 2021 के अप्रैल महीने में अभिनेत्री के निधन की फेकखबर भी फैल चुकी है। इस दौरान अभिनेत्री ने खुद आगे आकर इस खबर को गलत बताया था और कहा था कि यह खबरें पूरी तरह झूठी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *