जाकिर नाइक मामले पर दिग्विजय का पलटवार, राजनाथ पर उठाये सवाल

 

नई दिल्ली। जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी आलोचनाओं के जवाब में राजनाथ सिंह पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि ‘जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने को लेकर मेरी आलोचना हो रही है, लेकिन राजनाथ सिंह जी का क्या, जो बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर से मिलते हैं.?’

digvijay-singh

दिग्विजय सिंह ने सफाई देते हुये कहा कि प्रज्ञा ठाकुर तो बम धमाकों की आरोपी है लेकिन क्या जाकिर नाइक के खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज हुआ है? गौरतलब है कि ढाका में बीते हफ्ते हुए हमले के आतंकवादियों को जाकिर नाइक से प्रेरित बताया जा रहा है। जिसके बाद से नाइक जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। ऐसे में नाइक और दिग्विजय सिंह का साल 2012 का एक वीडियो सामने आया जिसमें दिग्विजय नाइक को शांति का दूत बताते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो के वायरल होने से दिग्विजय को हर तरफ से आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। जिसके जवाब में उन्होंने राजनाथ सिंह पर पलटवार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *