अमेरिका के डलास में भड़की हिंसा, 5 पुलिसवालों की हत्या

 

डलास। अमेरिका के डलास में विरोध प्रदर्शन के दौरान पांच सुरक्षा अफसरों की मौत हुयी है। घटना उस वक्त हुयी जब प्रदर्शनकारियों में शामिल बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दीं। हमले में सात अन्य घायल भी हुये हैं।

जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते मिनेसोटा के उपनगर सेंट पॉल और लुइसियाना के बेटन रोज में पुलिसिया गोलीबारी के विरोध में सैंकड़ों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए डलास में जुटे थे। मिनसोटा के एक अधिकारी द्वारा फिलांदो कास्टाइल नाम के युवक को गोली मार दी गयी थी। सेंट पॉल उपनगर में जिस समय कार में बैठे फिलांदो को गोली मारी गई, उस समय कार में एक महिला और बच्ची भी थी। इस घटनाक्रम को फेसबुक वीडियो के जरिए शेयर करने के बाद लोग आक्रोशित हुये।

 

डलास में पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागते नजर आये। सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। इस बीच डलास पुलिस ने एक संदिग्ध की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जारी की है। जो बंदूक टांगे हुये बेहद आक्रोशित दिखाई दे रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *