अगली तिमाही ब्याज दरों में बदलाव नहीं- रिज़र्व बैंक

 

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इन योजनाओं के ब्याज दर के लिए रिजर्व बैंक ने अधिसूचना जारी कर दी है।

RBI

बचत खातों में जमा पर चार फीसद ब्याज देय है जबकि पांच साल की रिकरिंग डिपॉजिट पर 7.4 फीसद और वरिष्ठ नागरिकों की पांच वर्ष वाली बचत योजना पर 8.6 फीसद ब्याज देय है। रिजर्व बैंक सरकार के फैसले के आधार पर पब्लिक प्रोवीडेंट फंड (पीपीएफ) और किसान विकास पत्र जैसी स्कीमों पर देय ब्याज के लिए हर तिमाही की अधिसूचना जारी करता है।

पीपीएफ पर 8.1 फीसद और किसान विकास पत्र (110 माह की परिपक्वता अवधि) पर 7.8 फीसद ब्याज मिलता है। सुकन्या समृद्धि खाता योजना में 8.6 फीसद ब्याज दिया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *